सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के तहत अविलम्ब समयबद्ध वांछित कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु विभाग में लोक सूचना अधिकारी व सहायक लोक सूचना अधिकारी नियुक्त है जो ऐसे नागरिको को, कतिपय सूचना देने के लिए, जो उसे पाने के इच्छुक है, उपलब्ध कराया जाए ताकि प्रत्येक लोक प्राधिकारी के कार्यकरणा में पारदर्शिता और उत्तरदायित्व के संवर्धन के लिए, लोक प्राधिकारियों के नियंत्ररणाधीन सूचना तक पहुँच सुनिश्चित करने के लिए नागरिको के सूचना के अधिकार की व्यावहारिक शासन पद्धति स्थापित हो। इस हेतु विभाग द्वारा राज्य में स्थापित विभिन्न कार्यालयों व मुख्यालय स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गयी है जो समय बद्ध सीमा में इस कार्यवाही को स्थापित करने के लिये बाध्य होंगें। सूचना के अधिकार अधिनियम-2005 के तहत सूचना उपलब्ध करवाने हेतु लोकसूचना अधिकारी, सहायक लोकसूचना अधिकारी आदि की नियुक्ति दिनांक 30.7.05 एवं 27.8.05 जारी किये चुके है जिसकी प्रतियां क्रमशः परिशिष्ठ (य) व एवं (र) पर संलग्न है।